सट्टे के पैसे से खरीदी 1200 करोड़ की कंपनी,पैसे घुमाने वाले रसूखदारों से ईडी करेगी पूछताछ
रायपुर,24 जुलाई 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा और मनी लॉन्डि्रंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में श्वख्ढ्ढङ्ग कंपनी के मालिक विकास गर्ग को 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड पूरी होने के बाद विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। ईडी का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां और दस्तावेज मिले हैं,जिनके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ सकता है।
10 दिन तक अफसरों ने की पूछताछ
ईडी के मुताबिक,विकास गर्ग से 10 दिनों तक वित्तीय लेनदेन,बैंक खातों और कथित अवैध धन के इस्तेमाल को लेकर गहन पूछताछ की गई। एजेंसी का कहना है कि पूछताछ में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनसे महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों और मनी ट्रेल को समझने में मदद मिलेगी। जांच एजेंसी का आरोप है कि विकास गर्ग के महादेव ऐप के प्रमुख आरोपियों में शामिल सौरभ चंद्राकर से कारोबार और आर्थिक संबंध रहे हैं। ईडी के अनुसार, जांच के दौरान दोनों के बीच हुए वित्तीय लेनदेन और कारोबारी संपर्कों से जुड़े कई दस्तावेज सामने आए हैं। इसके अलावा सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और उनके परिवार से जुड़े बैंक खातों में रकम जमा किए जाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी एजेंसी को मिली हैं।
1,175 करोड़ रुपए में अमेरिकी कंपनी खरीदी : ईडी पहले ही आरोप लगा चुकी है कि महादेव ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म से अर्जित अवैध कमाई को विभिन्न कंपनियों और वित्तीय माध्यमों के जरिए वैध दिखाने की कोशिश की गई। जांच में बैंक ट्रांजेक्शन, वित्तीय दस्तावेज और निवेश से जुड़े कई रिकॉर्ड एजेंसी के कब्जे में आए हैं। सूत्रों के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि सट्टे से अर्जित धन का इस्तेमाल विदेशों में निवेश और करीब 1,175 करोड़ रुपए में अमेरिकी कंपनी को खरीदे जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
सिंडिकेट से जुड़े
रसूखदारों से होगी पूछताछ
ईडी का कहना है कि विकास गर्ग से मिली जानकारी के आधार पर अब अन्य संदिग्धों की भूमिका, बैंक खातों और मनी लॉन्डि्रंग नेटवर्क की गहन जांच की जाएगी। एजेंसी आने वाले दिनों में इस मामले में और लोगों से पूछताछ तथा नई कार्रवाई कर सकती है। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस पहले से ही देश के सबसे चर्चित आर्थिक अपराध मामलों में शामिल है और इसकी जांच लगातार विस्तार ले रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur