उनकी वजह से हजारों लोग सड़क पर,पैलेट गन से घायल छात्र की टी-शर्ट उठाकर घाव दिखाए
नई दिल्ली,24 जुलाई 2026। राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने आवास 10 जनपथ पर छात्रों के प्रदर्शन में घायल एक स्टूडेंट के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, ‘धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। वे हमारे एजुकेशन सिस्टम के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग सड़कों पर हैं।’ उन्होंने छात्र के हाथ में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा, ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि यहां खड़ा मेरा भाई उस समय पैलेट गन से घायल हो गया था, जब वह तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन कर रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘सरकार का कहना है कि पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। उसकी आंख को नुकसान पहुंचा है और उसकी देखने की क्षमता चली गई है।’
राहुल बोले…प्रधान के इस्तीफे तक कोई चर्चा नहीं करेंगे
राहुल गांधी ने कहा,जब तक प्रधान को हटाया नहीं जाता,हम कोई बातचीत या चर्चा नहीं करेंगे। रिजिजू ने बयान दिया कि वह हमारे सांसदों को बताना चाहते हैं कि चर्चा होनी चाहिए। सामान्य नियम यह है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है, तो उसका जवाब दिया जाता है। जब मैं जवाब देना चाहता था,तो मेरा माइक बंद कर दिया गया। मुझे मौका नहीं दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कहा,मैंने आज एक बार फिर केसी वेणुगोपाल जी से अनुरोध किया है, क्योंकि हम सभी इस बात पर सहमत हैं कि नीट पर चर्चा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया है। सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है और चर्चा की मांग की है।
भाजपा सांसद बोले- कांग्रेस ने छात्रों के प्रदर्शन का राजनीतिक फायदा उठाया
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा- क्या आपको लगता है कि कांग्रेस पार्टी या उसकी किसी बात को गंभीरता से लिया जाना चाहिए? लोग उनसे नहीं जुड़ रहे थे और वे 100 चुनाव हार चुके हैं। सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर थे। उस भूख हड़ताल के आस-पास जमा हुए लोगों और देश भर में मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए, कांग्रेस ने इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश शुरू कर दी।
वेणुगोपाल बोले- धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटाना ही होगा
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, प्रधानमंत्री को धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से हटाना ही होगा। यह देश के छात्रों की मांग है। छात्रों की मांगों पर ध्यान दिए बिना, वे सब कुछ लीपा-पोती करने की कोशिश कर रहे हैं।
साहिल की रोशनी लौटने की सिर्फ 1′ संभावना
राहुल ने जिस छात्र की चोट दिखाई। उसका नाम साहिल लोचाब है। वह 19 साल का है और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है। 20 जुलाई को जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की पैलेट गन से इनकी दाहिनी आंख की रोशनी चली गई थी। ्रढ्ढढ्ढरूस् के जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में सर्जरी हुई है। परिवार के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि घायल आंख की रोशनी लौटने की सिर्फ 1′ संभावना है, क्योंकि आंख की पुतली को गंभीर नुकसान पहुंचा है। साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र हैं। उनकी मां ज्योति ने बताया, ‘वह पहले भी ष्टछ्वक्क के प्रदर्शन में गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur