Breaking News

बिलासपुर@किन्नर की हत्या से फैली सनसनी…गला दबाकर उतारा मौत के घाट,सड़क किनारे मिला शव

Share


बिलासपुर,21 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सकरी थाना क्षेत्र के जोंकी गांव में सड़क किनारे एक किन्नर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान तनु खान किन्नर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,किन्नर के साथ पहले मारपीट की गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया। सुबह शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मामले में शुरुआती तौर पर साथी किन्नरों पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे की असली वजह और इसमें शामिल आरोपियों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@भाजपा जिला कोरिया की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन मजबूत करने पर जोर

Share मंडलवार समीक्षा,आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार,बैठकों में उपस्थिति को लेकर भी जारी हुए निर्देश …

Leave a Reply