Breaking News

सामरी/बलरामपुर@झारखंड से दबोचे गए दो फरार मवेशी तस्कर,सामरीपाठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share

-संवाददाता-
सामरी/बलरामपुर,20 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले की सामरीपाठ पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा 11(1)(घ) तथा मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुसमी की ओर से एक सफेद पिकअप वाहन में मवेशियों को भरकर सामरीपाठ लाया जा रहा है,जबकि आगे-आगे एक आर्टिगा कार रैकी कर रही है। सूचना पर ग्राम केरापाठ मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आर्टिगा कार चालक यू-टर्न लेकर भागने लगा। वहीं पीछे आ रही पिकअप का चालक वाहन को केरापाठ तालाब के पास छोड़कर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 5 भैंस और 1 पाड़ी को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ पाया। मौके से मवेशियों से भरी पिकअप और आर्टिगा कार क्रमांक छ्व॥-01श्वस्-7168 को जब्त कर लिया गया। मामले में थाना सामरीपाठ में अपराध क्रमांक 27/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी झारखंड के बरगढ़ थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सोमवार को झारखंड पहुंचकर दबिश दी और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया,जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक आनंद मसीह तिर्की, कल्याण सिंह,आरक्षक अजय कुमार तथा अनिल कुमार साहू की सराहनीय भूमिका रही।


Share

Check Also

कोरिया/बैकुंठपुर@ पहले सौदा, फिर रोक! 75 साल पुरानी वन भूमि पर प्रशासन की देर से जागी नींद…अब कई सवालों के जवाब बाकी…

Share खोजी खबर का असर? 75 साल पुरानी वन भूमि के क्रय-विक्रय पर लगी रोक,अब …

Leave a Reply