Breaking News

नई दिल्ली@भारत में पहली डेंगू वैक्सीन क्यूडेंगा को मिली मंजूरी

Share


नई दिल्ली,20 जुलाई 2026। भारत में डेंगू से बचाव के लिए पहली वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। जापान की फार्मा कंपनी भ्ड्डद्मद्गस्रड्ड की बनाई गई क्यूडेंगा वैक्सीन को भारत के ड्रग कंट्रोलर जनरल ने 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए स्वीकृति दी है। क्यूडेंगा की खास बात यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ है या नहीं। यानी यह वैक्सीन उन लोगों को भी दी जा सकती है जिन्हें पहले डेंगू हो चुका है और उन्हें भी जिन्हें कभी संक्रमण नहीं हुआ। वैक्सीन की दो डोज लगाई जाएंगी, जिनके बीच तीन महीने का अंतर रखा जाएगा। इसे त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस) लगाया जाएगा। डेंगू वायरस के चारों प्रकारों से बचाव के लिए तैयार की गई इस वैक्सीन को लेकर कंपनी का कहना है कि क्लीनिकल ट्रायल में दूसरी डोज के 12 महीने बाद यह डेंगू से बचाव में 80.2 प्रतिशत प्रभावी रही।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सत्य निकेतन हादसे के बाद नगर निगम दिल्ली का बड़ा एक्शन….

Share तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें,मालिकों को भेजा नोटिस नई दिल्ली,09 सितम्बर 2026। दक्षिण दिल्ली …

Leave a Reply