Breaking News

बिलासपुर@बिलासपुर बारिश से बेहाल…कॉलोनियां बनीं तालाब,ऑक्सीजन लेकर नाव से पहुंची

Share

बिलासपुर,17 जुलाईं 2026। बिलासपुर में रातभर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के कारण कई कॉलोनियां और निचले इलाके जलमग्न हो गए। सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं कई घरों में पानी घुसने से लोगों को पूरी रात जागकर हालात से जूझना पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में मंगला का जेपी विहार, गंगानगर, शुभम विहार, सरकंडा का शक्ति विहार,विजयपुरम कॉलोनी और जगदंबा कॉलोनी शामिल हैं। कई स्थानों पर कारें और दोपहिया वाहन पानी में डूब गए, जबकि बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। स्थानीय नागरिकों ने जलभराव के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए। जलभराव के बीच ऑक्सीजन लेकर नाव से पहुंची स्ष्ठक्रस्न बारिश के बीच जगदंबा कॉलोनी में एक मानवीय और चुनौतीपूर्ण घटना सामने आई। जलभराव के कारण चारों ओर से घिरी कॉलोनी में रहने वाली सुलोचना हट्टी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। सड़क संपर्क पूरी तरह बंद होने से एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और नगर निगम की संयुक्त टीम ने राहत अभियान शुरू किया। टीम नाव के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर महिला के घर पहुंची और समय रहते उन्हें राहत उपलब्ध कराई। नगर निगम और एसडीआरएफ की टीमें जलभराव वाले इलाकों में लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के साथ-साथ आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। बिलासपुर में लगातार बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। एनएच-49 पर रायगढ़-बिलासपुर-रायपुर मार्ग में सड़क के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल और एक कार भी पानी के तेज बहाव में बह गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ छात्रहित की समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Share रामानुज प्रताप सिंह देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे …

Leave a Reply