Breaking News

शिवपुरी,@नरवर किले से 500 साल पुरानी 3 टन की अष्टधातु की तोप चोरी

Share


शिवपुरी,17 जुलाई 2026। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से ऐतिहासिक धरोहर की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित प्रसिद्ध नरवर किले से सिंधिया राजवंश की करीब 500 साल पुरानी अष्टधातु की तोप चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस बदमाशों ने रात के अंधेरे में किले में घुसकर करीब 3 टन वजनी तोप को क्रेन और ट्रक की मदद से उठा लिया और फरार हो गए। इस घटना के बाद किले की सुरक्षा व्यवस्था और ऐतिहासिक धरोहरों की निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात करीब 25 से 30 बदमाश आधुनिक हथियारों के साथ नरवर किले में दाखिल हुए। बदमाश पूरी तैयारी के साथ क्रेन, लोडिंग वाहन और अन्य मशीनें लेकर पहुंचे थे। उन्होंने किले के ओपन कचहरी परिसर में रखी गई ऐतिहासिक तोपों में से एक अष्टधातु की तोप को निशाना बनाया और उसे उठाकर अपने साथ ले गए।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ट्रंप को मारने पर 10 मिलियन डॉलर इनाम इराकी संगठन की धमकी से बढ़ा तनाव

Share नई दिल्ली,17 जुलाई 2026। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव अब एक …

Leave a Reply