Breaking News

अम्बिकापुर@ दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 202६ (घटती-घटना)।
दो बाइकों की भिड़ंत में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर का अगस्त बाबू पिता चंद्रशेखर 15 वर्ष, 7 जून को अपने फुआ के लडके अमरूद के साथ बाइक से अंबिकापुर आये थे। वापस घर जाते समय शाम करीब 7.30 बजे मुख्य मार्ग सूरजपुर में ग्राम मानी और पोड़ी के बीच, छात्रावास के पास, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से इनकी आमने-सामने भिड़त हो गई, जिसमें दोनों गिर गये। गांव के सरपंच से हादसे की सूचना मिलने पर परिजन इन्हें एम्बुलेंस से सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उपचार के बाद अगस्त को 8 जून को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल लाया गया, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में दोपहर करीब 12.22 बजे जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरूद को पैर में सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply