Breaking News

विदिशा@आईएएस अनिल डामोर का निधन विदिशा से भोपाल हुआ था ट्रांसफर

Share


विदिशा,08 सितम्बर 2026। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे से दुखद खबर सामने आई है। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें विदिशा के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।नए स्थान तलाशें जानकारी के अनुसार,अनिल डामोर विदिशा स्थित अपने शासकीय आवास के बाथरूम में अचानक बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। अनिल कुमार डामोर विदिशा में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। इसी महीने राज्य शासन की ओर से उनका तबादला पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,भोपाल में उप सचिव के पद पर किया गया था। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले ही उनके निधन की खबर सामने आने से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।


Share

Check Also

भोपाल@भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन हुआ उग्र,सड़कों पर लगा जाम

Share भोपाल,08 सितम्बर 2026 । भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों …

Leave a Reply