-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 जून 202६ (घटती-घटना)। दो बाइकों की भिड़ंत में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरे को मामूली चोटें आई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम मोहनपुर का अगस्त बाबू पिता चंद्रशेखर 15 वर्ष, 7 जून को अपने फुआ के लडके अमरूद के साथ बाइक से अंबिकापुर आये थे। वापस घर जाते समय शाम करीब 7.30 बजे मुख्य मार्ग सूरजपुर में ग्राम मानी और पोड़ी के बीच, छात्रावास के पास, विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से इनकी आमने-सामने भिड़त हो गई, जिसमें दोनों गिर गये। गांव के सरपंच से हादसे की सूचना मिलने पर परिजन इन्हें एम्बुलेंस से सूरजपुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उपचार के बाद अगस्त को 8 जून को मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल लाया गया, यहां आपातकालीन चिकित्सा परिसर में दोपहर करीब 12.22 बजे जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमरूद को पैर में सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur