Breaking News

भोपाल@भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन हुआ उग्र,सड़कों पर लगा जाम

Share


भोपाल,08 सितम्बर 2026 । भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन मंगलवार को और तेज हो गया। रातभर प्रदर्शन करने के बाद डॉक्टर सुबह भी सड़क पर डटे रहे। डॉक्टरों के सड़क पर बैठने से पॉलिटेक्निक चौराहे से हमीदिया अस्पताल तक यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। इस दौरान अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी उठानी पड़ी। प्रदर्शन के कारण लगे जाम में मरीजों को लेकर पहुंच रही एंबुलेंस भी फंस गईं। एंबुलेंस में मरीज होने के बावजूद रास्ता जल्द साफ नहीं हो सका। इससे मरीज और उसके परिजनों की चिंता बढ़ गई। अस्पताल पहुंचने वाले दूसरे मरीजों को भी जाम का सामना करना पड़ा।


Share

Check Also

विदिशा@आईएएस अनिल डामोर का निधन विदिशा से भोपाल हुआ था ट्रांसफर

Share विदिशा,08 सितम्बर 2026। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक महकमे से दुखद खबर सामने आई है। …

Leave a Reply