Breaking News

अम्बिकापुर@आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत लखनपुर श्रीमती खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जिला पंचायत सदस्य श्री विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में साक्षरता के महत्व एवं उल्लासदृनव भारत साक्षरता कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा की गई। शिक्षा विभाग के एबीओ श्री आलोक सिंह द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साक्षरता की शपथ दिलाई गई। साथ ही शिक्षा से वंचित एवं अक्षर ज्ञान से दूर व्यक्तियों को चिन्हांकित कर उल्लास कार्यक्रम से जोड़ने और लखनपुर की साक्षरता दर बढ़ाने हेतु सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष श्री कवमेश्वर राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि श्री राकेश साहू, श्री विक्रम सिंह, जनपद सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं एबीपी फेलो उपस्थित रहे। इसी क्रम में विकासखंड के सभी संकुलों में भी अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया तथा जन-जन को उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी देकर साक्षरता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply