Breaking News

महाराष्ट्र@महाराष्ट्र के गोंदिया में मजदूरों से भरी बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, मध्य प्रदेश के 6 लोगों की मौत

Share


महाराष्ट्र,08 सितम्बर 2026। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में मंगलवार को गोंदिया-बालाघाट नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। नागरा के पास हुए इस हादसे में तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो पैसेंजर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अमोरा के पास आमने-सामने
भिड़े ट्रक और बोलेरो

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक गोंदिया से बालाघाट की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान अमोरा के पास सामने से आ रही बोलेरो पैसेंजर गाड़ी से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला : पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने बचाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। क्षतिग्रस्त बोलेरो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस ने भी स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
टक्कर के बाद मौके पर मची चीख-पुकार
भीषण टक्कर के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज और लोगों के शोर को सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
हादसे में छह यात्रियों
की मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार,दुर्घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर घायलों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।


Share

Check Also

भोपाल@भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन हुआ उग्र,सड़कों पर लगा जाम

Share भोपाल,08 सितम्बर 2026 । भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों …

Leave a Reply