Breaking News

हिमस्खलन में छह नौसैनिक लापता

Share


त्तरकाशी,01अक्टूबर 2021 (ए)। उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर एक ट्रेक पर नौसेना का एक दल ने हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। पांच जवान और एक कुली लापता हो गए हैं। हादसा त्रिशूल पर्वत पर चढऩे के दौरान हुआ है ऐसा बताया जा रहा रहा है।
कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में नेहरू पर्वतारोहण संगठन का बचाव दल त्रिशूल पर्वत के लिए रवाना हो गया है। टीम जोशीमठ पहुंच गई है। हालांकि खराब मौसम होने की वजह से वे आगे नहीं बढ़ पाए। मौसम में सुधार होते ही राहत कार्य शुरू हो जाएगा
20 सदस्यीय नौसेना 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत पर गई थी। शुक्रवार सुबह टीम में हिमस्खलन हुआ। घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। पांच जवान और एक कुली लापता हो गए हैं। त्रिशूल पर्वत तीन पर्वतों से मिलकर बना है। चमोली और जोशीमठ से यहां पहुंचने का रास्ता है। जवानों ने भी तलाशी शुरू कर दी है। उनकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और कुछ टीमें भेजी गई हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply