Breaking News

अंकारा/निकोसिया@तुर्किये जा रही फेरी बोट समुद्र में पलटी

Share


7 की मौत,24 लापता,270 यात्री सवार थे बोट के ऊपर चढ़कर जान बचाई
अंकारा/निकोसिया,30 अगस्त 2026। मेडिटेरियन सी में तुर्किये जा रही फेरी बोट रविवार को समुद्र में पलट गई। यह फेरी यूरोपीय देश साइप्रस के उत्तरी तट से 270 से ज्यादा यात्रियों के साथ रवाना हुई थी। तुर्किये की मीडिया के मुताबिक,हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है। उत्तरी साइप्रस के प्रधानमंत्री उनाल उस्तेल ने बताया कि अब तक 237 लोगों को बचा लिया गया है। कई यात्रियों ने पलटी बोट के ऊपर चढ़कर अपनी जान बचाने की कोशिश की थी। वहीं,24 अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के बीच फेरी रवाना हुई थी और निकलने के करीब 15 मिनट बाद उसमें पानी भरने लगा। इसके बाद यह हादसा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, राहत और बचाव दल मौके पर लगातार जुटे हुए हैं। तुर्किये मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,उत्तरी साइप्रस तट से करीब 7.5 किमी दूर ही यह हादसा हुआ। कैटामरैन शैली की यह फेरी मर्सिन प्रांत के तुर्किये पोर्ट तासुकु जा रही थी। यह उत्तरी साइप्रस के काइरेनिया पोर्ट से रवाना हुई थी। कैटामरैन एक खास तरह की नाव या फेरी होती है। इसकी सबसे बड़ी पहचान यह है कि इसमें नीचे दो समानांतर हिस्से (हुल) होते हैं। यही डिजाइन इसे पानी में ज्यादा स्थिर रखने में मदद करता है। लेकिन यह पूरी तरह पलटने के खतरे से सुरक्षित नहीं होता। बहुत खराब मौसम, तेज हवाओं और ऊंची लहरों में गलत तरीके से चलाने पर इसके पलटने का खतरा हो सकता है।


Share

Check Also

श्रीनगर@आतंकी पोर्न वेबसाइट्स पर सीक्रेट चैटिंग कर रहे

Share पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स इसी पर मैसेज भेजते एन्कि्रप्टेड ऐप्स के जरिए पहचान छिपाने …

Leave a Reply