उत्तरकाशी,01अक्टूबर 2021 (ए)। उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर एक ट्रेक पर नौसेना का एक दल ने हिमस्खलन की चपेट में आ गया है। पांच जवान और एक कुली लापता हो गए हैं। हादसा त्रिशूल पर्वत पर चढऩे के दौरान हुआ है ऐसा बताया जा रहा रहा है।
कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में नेहरू पर्वतारोहण संगठन का बचाव दल त्रिशूल पर्वत के लिए रवाना हो गया है। टीम जोशीमठ पहुंच गई है। हालांकि खराब मौसम होने की वजह से वे आगे नहीं बढ़ पाए। मौसम में सुधार होते ही राहत कार्य शुरू हो जाएगा
20 सदस्यीय नौसेना 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंचे त्रिशूल पर्वत पर गई थी। शुक्रवार सुबह टीम में हिमस्खलन हुआ। घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की है। पांच जवान और एक कुली लापता हो गए हैं। त्रिशूल पर्वत तीन पर्वतों से मिलकर बना है। चमोली और जोशीमठ से यहां पहुंचने का रास्ता है। जवानों ने भी तलाशी शुरू कर दी है। उनकी तलाश के लिए हेलीकॉप्टर और कुछ टीमें भेजी गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur