Breaking News

खैरागढ़@ जनपद सभापति की गिरफ्तारी जल्द

Share

, सेक्स की डिमांड अग्रिम जमानत याचिका खारिज
खैरागढ़,17 मई 2026 ।
जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है, जिसकी वजह भाजपा से जुड़े जनपद सभापति सुधीर गोलछा पर महिला अधिकारी की ओर से लगाए गए गंभीर आरोप है। महिला अधिकारी का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था, अश्लील बातें करता था, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था और विरोध करने पर धमकियां देता था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। वहीं अब उसकी अग्रिम जमानत याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। पीडि़ता के मुताबिक,आरोपी अक्सर ऑफिस पहुंचकर अकेले में बात करने का दबाव बनाता था। प्रशासनिक चर्चा के बहाने कर्मचारियों को बाहर भेजने की कोशिश करता और निजी जीवन को लेकर अभद्र टिप्पणियां करता था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने धमकी भरे अंदाज में पूर्व ष्टश्वह्र का हाल देख लिया है? जैसी बात कही,जिससे अधिकारी डर और तनाव में आ गईं। महिला अधिकारी ने बताया कि आरोपी लगातार मोबाइल पर कॉल करता था,गंदी बातें करता था और मिलने का दबाव बनाता था। जब उन्होंने नंबर ब्लॉक किया तो आरोपी ने वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंचा दी। इतना ही नहीं आरोपी ने उनके घर की जानकारी बताते हुए डराने की कोशिश भी की। काफी समय तक लोकलाज और बदनामी के डर से चुप रहने के बाद महिला अधिकारी ने आखिरकार छुईखदान थाना में शिकायत दर्ज कराई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी का खुलासा

Share .गांधीनगर पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,चोरी की ट्रॉली और छोटा हाथी वाहन …

Leave a Reply