Breaking News

अंबिकापुर,@अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी कांडः 15 अपचारी किशोर फरार, 8 की वापसी…7 अब भी लापता—सुरक्षा,क्षमता और जवाबदेही पर बड़े सवाल

Share

  • 15 अपचारी किशोर फरारः प्लेस ऑफ सेफ्टी की दीवारें ऊंची,जवाबदेही नीची
  • दीवार फांद गए 15 अपचारी किशोर,व्यवस्था सोती रही
  • 25 की क्षमता, 36 निरुद्धः अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी में बड़ा सुरक्षा संकट
  • 8 लौटे, 7 अब भी फरारः जवाबदेही से क्यों भाग रहा तंत्र?
  • सुरक्षा गृह या खुला मैदान? एक साथ 15 अपचारी फरार
  • जघन्य अपराध के किशोर निकले बाहर,बाल संरक्षण तंत्र पर सवाल
  • अंबिकापुर प्लेस ऑफ सेफ्टी कांडः लापरवाही या लीपापोती की तैयारी?
  • तीन गार्ड,15 अपचारी और ढहती सुरक्षा—कौन जिम्मेदार?

-न्यूज डेस्क-
अंबिकापुर,23 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
गंगापुर बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से 16 फरवरी सोमवार रात 15 अपचारी किशोरों का एक साथ दीवार फांदकर फरार होना पूरे बाल संरक्षण तंत्र पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा गया है, पुलिस कार्रवाई में 6 किशोर पकड़े गए और 2 स्वयं लौट आए, लेकिन 7 अब भी फरार बताए जा रहे हैं, घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी शेष किशोरों का सुराग न मिलना और जांच रिपोर्ट का लंबित रहना प्रशासनिक जवाबदेही को कटघरे में खड़ा कर रहा है,इतने संवेदनशील संस्थान से एक साथ 15 किशोरों का निकल जाना केवल सुरक्षा चूक नहीं, बल्कि पूरे बाल संरक्षण तंत्र की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह है।
जघन्य अपराध के मामले, फिर भी सुरक्षा हल्की?
यहां 16-18 वर्ष आयु वर्ग के वे किशोर रखे जाते हैं जो हत्या,दुष्कर्म,लूट जैसे गंभीर अपराधों में निरुद्ध हैं, ऐसे मामलों में उच्च स्तरीय सुरक्षा, सक्रिय सीसीटीवी,कार्यशील अलार्म सिस्टम, नियमित रिस्क असेसमेंट और सतत काउंसलिंग अनिवार्य मानी जाती है, सवाल उठते हैंः क्या सीसीटीवी और अलार्म सिस्टम काम कर रहे थे? क्या जोखिम आकलन नियमित हुआ? क्या आक्रामक/समूहगत व्यवहार के संकेत पहले से थे?
तीन गार्ड बनाम 15 किशोरः संसाधन या प्रशिक्षण की कमी?
तीन गार्ड 15 किशोरों को नहीं रोक पाए—यह नीयत से अधिक स्टाफिंग, प्रशिक्षण और संसाधनों का प्रश्न है, क्या रात्रि पाली में अतिरिक्त सुरक्षा का प्रावधान था? क्या गार्डों को भीड़ नियंत्रण और संकट प्रबंधन का प्रशिक्षण मिला? क्या मानक स्टाफिंग का पालन हो रहा था?
निगरानी और प्रबंधन पर आरोप
सूत्रों के हवाले से प्रभारी अधीक्षक की नियमित उपस्थिति और निगरानी पर प्रश्न उठे हैं; घटना के समय अनुपस्थिति और बाद में कागजी औपचारिकताओं को लेकर भी चर्चा है (इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि शेष है),यदि आकस्मिक निरीक्षण, नियमित ऑडिट और जवाबदेही तंत्र सख्त होते,तो क्या 15 किशोरों की सामूहिक फरारी संभव थी?
जांच टीम गठित, पर रिपोर्ट लंबित
घटना के बाद अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई है,हालांकि,अब तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई,ऐसे में यह आशंका भी उठ रही है कि कहीं मामला केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रह जाए, जांच का दायरा व्यापक होना चाहिए—क्षमता से अधिक निरुद्धीकरण की अनुमति किसने दी? सुरक्षा मानकों का अनुपालन क्यों नहीं हुआ? स्टाफिंग और प्रशिक्षण की वास्तविक स्थिति क्या है? काउंसलिंग और रिस्क असेसमेंट के रिकॉर्ड क्या कहते हैं?
पुलिस की कार्रवाई…
गांधीनगर थाना की पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और परिजनों/स्थानीय स्रोतों के माध्यम से तलाश जारी है, 7 किशोरों का अब भी फरार रहना कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समुदाय की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है।
पूर्व घटनाएं और सबक…
सूत्रों का दावा है कि पहले भी फरारी की घटनाएं सामने आई थीं, यदि यह सही है, तो क्या सुधारात्मक कदम उठाए गए? या हर घटना के बाद एक नई फाइल खुलती है और कुछ समय बाद बंद हो जाती है?
क्षमता से अधिक निरुद्धीकरणः 25 की जगह 36?
विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि इस प्लेस ऑफ सेफ्टी की स्वीकृत क्षमता 25 है, जबकि अंदर 26 से 36 तक अपचारी किशोर रखे गए, क्या यह अस्थायी व्यवस्था थी या नियमित प्रथा? नियमित निरीक्षण में यह संख्या दर्ज हुई या अनदेखी की गई? क्षमता से अधिक निरुद्धीकरण सुरक्षा, निगरानी और काउंसलिंग—तीनों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
बड़ा सवालः प्लेस ऑफ सेफ्टी या कागजी सुरक्षा?
जब एक ही रात में 15 अपचारी किशोर निकल जाएं, तो यह दीवार की कमजोरी नहीं, व्यवस्था की दरार दिखाता है, बाल संरक्षण कोई विभागीय मद नहीं—यह समाज के भविष्य की सुरक्षा है, अब देखना यह है कि— क्या जिम्मेदारी तय होगी? क्या सुरक्षा ढांचा पुनर्गठित होगा? क्या क्षमता, स्टाफिंग और प्रशिक्षण मानकों की सख्त समीक्षा होगी? फिलहाल सबसे अहम प्रश्न वही हैः 8 की वापसी के बाद भी 7 अपचारी किशोर कहां हैं, और उन्हें वापस लाने में इतनी देरी क्यों? जवाब केवल पुलिस कार्रवाई से नहीं, बल्कि पारदर्शी जांच और ठोस सुधारात्मक कदमों से आएगा।
लापरवाही किसकी?
सूत्रों के अनुसार,घटना के समय प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे, दावा यह भी किया जा रहा है कि घटना के बाद अनुपस्थिति को लेकर आवेदन बैक डेट में दिया गया। यदि यह तथ्य सही हैं,तो यह एक अत्यंत संवेदनशील संस्थान में गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला बनता है।
जांच टीम गठित,पर रिपोर्ट लंबित
घटना के बाद अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जांच टीम गठित की गई है। हालांकि, अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि—क्या जांच निष्पक्ष होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी? या फिर मामला लीपापोती की भेंट चढ़ जाएगा?
एक साथ 15 अपचारी बालकों का फरार होना
किसी भी प्लेस ऑफ सेफ्टी से एक साथ 15 अपचारी बालकों का फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर सीधा प्रश्नचिन्ह है,इतनी बड़ी चूक के बावजूद अब तक स्पष्ट जवाबदेही तय न होना विभागीय कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
प्रशासन की चुप्पी क्यों?
एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, 7 अपचारी बालक अब भी लापता हैं,जांच रिपोर्ट अब तक प्रस्तुत नहीं की गई, किसी भी अधिकारी पर ठोस कार्रवाई की घोषणा नहीं हुई, इतने संवेदनशील मामले में प्रशासन की सुस्ती और अस्पष्टता चिंताजनक है। यह केवल सुरक्षा चूक का मामला नहीं, बल्कि नाबालिगों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर प्रश्न है।
आगे क्या? अब देखना यह होगा कि जांच टीम अपनी रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष देती है, क्या अधीक्षक की भूमिका पर स्पष्ट निर्णय होगा? या फिर विभागीय स्तर पर केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामले को शांत करने की कोशिश की जाएगी? फिलहाल सबसे बड़ा प्रश्न यही है—आखिर 7 अपचारी बालक कहां हैं, और उन्हें वापस लाने में इतनी देरी क्यों हो रही है?
घटना कैसे हुई?
सूत्रों के अनुसार 16 फरवरी रात करीब 9 बजे भोजन के बाद किशोरों को कमरों में ले जाया जा रहा था, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात तीन गार्डों को धक्का देकर कुछ किशोरों ने हमला किया और परिसर की दीवार फांदकर निकल गए,सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि तत्काल हेडकाउंट और अलर्ट सिस्टम कितनी तेजी से सक्रिय हुआ—इस पर स्पष्टता नहीं है, जानकारी बाहर तब आई जब परिजनों से संपर्क किया गया,घटना रात की,संज्ञान सुबह का—क्या आपातकालीन प्रोटोकॉल पर्याप्त था?


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply