Breaking News

कोरबा @देर रात गुंडागर्दी का तांडव

Share

,

एएसआई के बेटे को बोलेरो से कुचला गंभीर हालत में अपोलो रीफर, पत्रकार का अपहरण कर बेरहमी से पीटा…
-संवाददाता-
कोरबा,07 जून 2026 (घटती-घटना)।
शहर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। अज्ञात युवकों के एक समूह ने पहले एक सहायक उप निरीक्षक के पुत्र को बोलेरो वाहन से कुचल दिया, वहीं पीछा कर रहे युवा पत्रकार का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। घायल पत्रकार से नकदी और कीमती सामान लूटे जाने का भी आरोप है। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी था लेकिन गंभीर रूप से घायल चंद्रमणि रात्रे को अपोलो रेफर किया गया है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,रात करीब 1 बजे बुधवारी बाईपास मार्ग पर कुछ युवक कार में बैठे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन वहां पहुंचा और रास्ता खाली होने के बावजूद वाहन हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बहस के दौरान ्रस्ढ्ढ रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे (दादू) वाहन से बाहर निकले, तभी बोलेरो चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार में वाहन बढ़ाकर उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया।
पत्रकार ने किया पीछा…रास्ते में घेरकर हमला…
घटना के बाद युवा पत्रकार अरविंद राठौर और उनके साथी साहिल निर्मलकर स्कूटी से बोलेरो का पीछा करने लगे। आरोप है कि एनटीपीसी मार्ग होते हुए बलगी मोड़ के पास हमलावरों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। वहां पत्रकार को स्कूटी से नीचे गिराकर जबरन वाहन में बैठाया गया और सुनसान स्थान पर ले जाया गया।
25-30 युवकों ने की मारपीट,फायरिंग का भी आरोप…
पीडि़त पक्ष के अनुसार बलगी क्षेत्र में 25 से 30 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान एक युवक ने पिस्टलनुमा हथियार कनपटी पर तान दिया तथा हवा में फायरिंग की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल पत्रकार को हमलावर मृत समझकर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घायल पत्रकार का आरोप है कि हमलावरों ने उनके पास रखे करीब एक लाख रुपये,आईफोन,सोने की अंगूठी और सोने की चेन भी छीन ली।
होश आने पर साथियों को दी जानकारी
कुछ समय बाद होश में आने पर पत्रकार ने दूसरे मोबाइल से अपने साथियों को सूचना दी। साथी मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में ्रस्ढ्ढ के पुत्र का भी उपचार चल रहा था लेकिन हालत गंभीर होने के चलते अपोलो रेफर किया गया है फिलहाल कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है
फि़ल्म सूचियां और थिएटर शो का समय
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए और बुधवारी बाईपास से लेकर बलगी मोड़ तक जांच शुरू की गई। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की जानकारी है। कुछ संदेहों को पुलिस में हिरासत में भी लिया है धिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply