Breaking News

रायपुर@गर्मी से मिलेगी राहत! छत्तीसगढ़ की तरफ तेजी से बढ़ा मानसून,मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Share


रायपुर,07 जून 2026। चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। प्रदेश में मानसून की एंट्री का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मौसम विभा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4 से 5 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दस्तक दे देगा। राहत की बात यह है कि मानसून महाराष्ट्र,तेलंगाना,आंध्र प्रदेश और ओडिशा के रास्ते मध्य भारत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल, मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई है। खासकर दक्षिण छत्तीसगढ़ (बस्तर संभाग) में मौसम की हलचल सबसे ज्यादा रहने वाली है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के तापमान में कोई बहुत बड़ा उलटफेर नहीं देखा गया। बिलासपुर शहर एक बार फिर सबसे गर्म रहा,जहाँ अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं,पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच,प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश भी हुई है। सक्ती जिले के चंद्रपुर में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा गरियाबंद के देवभोग,बस्तर और जांजगीर-चांपा के नवागढ़ में 10-10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply