Breaking News

उदयपुर@सीएचसी उदयपुर में डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर सवाल

Share


प्रसव पीडि़ता सुबह से भर्ती,परिजनों ने व्यवस्था पर जताई नाराजगी
-संवाददाता-

उदयपुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदयपुर में रविवार को डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई। आरोप है कि सुबह से अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता को समय पर चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पाया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। जानकारी के अनुसार ग्राम चकेरी निवासी सावित्री को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह करीब 6 बजे सीएचसी उदयपुर में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि पूर्वाह्न 11 बजे तक अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और स्वास्थ्य सेवाएं नर्सिंग स्टाफ के भरोसे संचालित होती रहीं। परिजनों का कहना है कि महिला की स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की अनुपस्थिति से जच्चा और बच्चा दोनों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की स्थिति बनी रही। मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं मिल सका है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।


Share

Check Also

कोरिया@स्कूल में खुली अंतरिक्ष की दुनिया…कोरिया के नवाचार को राष्ट्रीय सम्मान

Share बच्चों की जिज्ञासा को मिली उड़ान,कोरिया के शैक्षणिक नवाचार को राष्ट्रीय पहचान किताबों से …

Leave a Reply