Breaking News

अम्बिकापुर@सडक हादसे में घायलों की मदद को रुकीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल…

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सडक दुर्घटना में घायल लोगों की मदद कर संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार मंत्री रायपुर से अपने गृह क्षेत्र बीरपुर लौट रही थीं। इसी दौरान अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास स्कूटी और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देखकर मंत्री तत्काल वाहन से उतरीं और घायलों का हाल जाना। उन्होंने बिना देर किए दोनों घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि उस समय वे काफिले के बजाय सामान्य वाहन से यात्रा कर रही थीं। मंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों और संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर @ संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

Share उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला …

Leave a Reply