3 किलो गांजा जब्त,कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई गई
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केदारपुर स्थित एक डेली निड्स दुकान से 3 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नगर निगम पानी टंकी के सामने संचालित सोनू डेली निड्स दुकान में अवैध रूप से गांजा बेचने का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान डीप फ्रीजर के पीछे रखे झोले से करीब 3 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दुकान संचालक शिवम सोनी उर्फ सोनू (28) और उसके पिता नरेश सोनी (56) को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 1.50 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur