-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)। ग्राम अमगसी पंचायत की महिला पंच का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सनीता पैकरा (25) पति अशोक पैकरा,निवासी ग्राम अमगसी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सनीता रविवार सुबह करीब 5 बजे लकड़ी लेने जंगल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद दोपहर में उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur