Breaking News

अम्बिकापुर@शरारती तत्वों की हरकत से अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन घंटों रुकी,सैकड़ों यात्री हुए परेशान

Share


मुख्य लाइन पर फेंकी गई ह्र॥श्व सुरक्षा जाली,समय रहते खतरे का पता चलने से टला बड़ा हादसा
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 जून 2026 (घटती-घटना)। अंबिकापुर से दुर्ग जाने वाली ट्रेन रविवार को एक गंभीर तकनीकी बाधा के कारण घंटों तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी शरारती तत्व द्वारा रेलवे की ओएचई (ओवरहेड इलेक्टि्रक लाइन) सुरक्षा जाली को मुख्य रेल लाइन पर फेंक दिया गया था, जिसके चलते ट्रेन का परिचालन रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि यह घटना अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से आगे पुल के समीप हुई। रेलवे कर्मचारियों द्वारा समय रहते ट्रैक पर पड़ी जाली को देख लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रेन के गुजरने के दौरान जाली ओएचई सिस्टम या ट्रेन से टकराती तो रेल यातायात लंबे समय तक बाधित हो सकता था और यात्रियों की सुरक्षा पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता था। घटना के बाद अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन कई घण्टे तक स्टेशन पर खड़ी रही, जिससे सैकड़ों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन में मौजूद यात्रियों में देरी को लेकर नाराजगी भी देखने को मिली। सूत्रों के अनुसार रेलवे के स्टेशन मास्टर और स्थानीय तकनीकी कर्मचारियों ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि समस्या के पूर्ण समाधान के लिए बैकुंठपुर से विशेष तकनीकी टीम को बुलाया गया,जिसके पहुंचने के बाद ही आगे की कार्रवाई संभव हो सकी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि यह किसी शरारती व्यक्ति की हरकत हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद ही ट्रेन को रवाना किया जाएगा। देर रात तक ट्रेन के परिचालन को लेकर यात्रियों में अनिश्चितता बनी रही।
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ऐसी घटनाएं न केवल रेल परिचालन को प्रभावित करती हैं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 61 हजार रुपए की ठगी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। अपना घर बनाने का सपना देख रहे एक राजमिस्त्री को …

Leave a Reply