Breaking News

अंबिकापुर@‘ई-चालान गया तेल लेने?’ अंबिकापुर के महामाया चौक पर नियम नहीं, ‘नाड़ी’ टूटी-ट्रैफिक कंट्रोल से पहले कंट्रोल खोया!

Share

  • ट्रैफिक विवाद बना ‘ट्रेंडिंग टॉपिक’,वर्दी बनाम युवक पर बंटा शहर…
  • महामाया चौक पर ‘ई-चालान’ नहीं…ईगो की टक्कर…
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान या थप्पड़? अंबिकापुर में वायरल हुआ विवाद
  • वर्दी बनाम युवकःसड़क का विवाद बना सोशल मीडिया का मुकदमा…
  • डिजिटल इंडिया में मैनुअल मारपीट! महामाया चौक की घटना पर बंटा शहर…
  • पहला हाथ किसने उठाया? ट्रैफिक कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल…
  • नियमों की रक्षा या अधिकार का अतिरेक¸? महामाया चौक बना बहस का केंद्र
  • चालान की जगह हाथापाईःअंबिकापुर की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल…
  • सड़क से स्क्रीन तकःमहामाया चौक की घटना पर सुलगा अंबिकापुर…


-संवाददाता-
अंबिकापुर,18 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार महामाया चौक सोमवार शाम अचानक ‘यातायात सुधार अभियान’ से ‘हाथ सुधार अभियान’में बदल गया,नियम तोड़ने पर रोक-टोक हुई,चाबी निकली,आवाज़ें ऊँची हुईं और फिर—कानून की किताब बंद,मुट्ठियाँ खुल गईं,कहते हैं देश डिजिटल हो रहा है,ई-चालान,सीसीटीवी,ऑनलाइन जुर्माना—सब कुछ उपलब्ध,मगर महामाया चौक पर लगा कि सिस्टम ऑफलाइन नहीं,ऑफ-मूड हो गया था।
घटना का ‘संक्षिप्त’ नाटक…विस्तार से
ड्यूटी पर तैनात नगर सैनिक संदीप लकड़ा ने स्कूटी पर सवार तीन युवकों को रोका, आरोप—यातायात नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई—स्कूटी की चाबी निकाल ली गई, यहीं से कहानी ने यू-टर्न लिया,चाबी निकली तो तर्क निकले,तर्क निकले तो ताप निकला, और ताप निकला तो थप्पड़ की ध्वनि भी निकली,वीडियो में दिखा कि पहले हाथ किसने उठाया—इस पर बहस है,पर हाथ उठे, यह निर्विवाद है,टोपी और वॉकी-टॉकी भी ज़मीन से परिचय कर बैठे,सोशल मीडिया ने तुरंत न्यायालय लगा लिया—‘सरकारी कर्मचारी पर हाथ? अपराध!’ ‘वर्दी में पहले हाथ? दुरुपयोग!‘नतीजा—दोनों तरफ उंगलियाँ,पर कोई उंगली खुद पर नहीं।
असली सवाल : क्या नियम तोड़ने पर तुरंत डिजिटल चालान काटना ज्यादा प्रभावी नहीं होता?
क्या नगर सैनिकों को विवाद
प्रबंधन का प्रशिक्षण पर्याप्त है?
क्या नागरिकों को यह समझ है कि सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाना सीधे अपराध की श्रेणी में आता है? दोनों पक्षों के समर्थक हैं, दोनों के विरोधी भी, पर सच यह है कि महामाया चौक की इस घटना ने ट्रैफिक व्यवस्था की नस दबा दी है।
जनता का तर्क,व्यंग्य की धार ‘चालान ऑनलाइन, पर कार्रवाई ऑफलाइन!
‘डिजिटल इंडिया में एनालॉग थप्पड़! ‘
‘नियम तोड़ो,पर पहले संयम जोड़ो! ‘
शहर के वरिष्ठ नागरिकों का कहना है—
‘ट्रैफिक सुधारने का पहला नियम है—अपना ट्रैफिक (गुस्सा) नियंत्रित करो। ‘
कानून की गरिमा या गरमी?
महामाया चौक की यह घटना सिर्फ एक मारपीट नहीं,बल्कि व्यवस्था और व्यवहार का आईना है, अगर कानून लागू करते समय संयम नहीं रहेगा,तो कानून की गरिमा कैसे बचेगी? और अगर नागरिक कानून मानने को तैयार नहीं होंगे,तो सड़कें रणभूमि ही बनेंगी,अब देखना यह है कि जांच निष्पक्ष होगी या वीडियो ही अंतिम फैसला सुनाएगा,क्योंकि फिलहाल तो शहर यही कह रहा है ‘ट्रैफिक नियमों से ज्यादा, स्वभाव सुधार की जरूरत है। ‘
डिजिटल इंडिया बनाम…‘डिजिटल बहाना’
हमारे यहां ट्रैफिक व्यवस्था Motor Vehicles Act, 1988 के तहत चलती है, नियम तोड़ो,चालान भरो—इतना सीधा गणित,पर यहां समीकरण कुछ यूँ बनाः नियम+चाबी=विवाद,विवाद+अहंकार=हाथापाई, हाथापाई+वायरल वीडियो= जनमत,सवाल यह है कि जब ई-चालान की व्यवस्था है, तो क्या हर विवाद का समाधान ‘ई-गो’ से होगा? क्या मौके पर चाबी निकालना प्रक्रिया का हिस्सा था, या ‘संदेश’ देने का तरीका?
कानून सबके लिए…या कुछ के लिए?

घटना के बाद नगर सैनिक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी,लेकिन शहर में फुसफुसाहट तेज है—अगर वीडियो में दोनों तरफ से हाथ दिख रहे हैं,तो कार्रवाई भी दोनों तरफ क्यों नहीं दिखती? जनता पूछ रही है—क्या वर्दी में उठे हाथ को ‘ड्यूटी’ कहा जाएगा और नागरिक के उठे हाथ को ‘गुस्ताखी’? या फिर दोनों को कानून की समान तराजू में तौला जाएगा? ट्रैफिक का मंच…अभिनय का उत्कर्ष
महामाया चौक पर उस शाम ट्रैफिक लाइटें लाल-पीली-हरी होती रहीं, पर संयम की लाइट सीधे लाल पर अटक गई,तीन सवारी/हेलमेट—ये सब अपने स्थान पर गलत,पर गलत को सही करने के लिए सही तरीका भी तो चाहिए,सख्ती जरूरी है, मगर सख्ती का अर्थ ‘सार्वजनिक थप्पड़’ नहीं होता,अनुशासन जरूरी है, मगर अनुशासन का अर्थ ‘अहंकार’ नहीं होता।
दो खेमों में बंटा डिजिटल अंबिकापुर
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कमेंट बॉक्स मानो ‘जनता दरबार’ बन गया।
पहला पक्षः‘वर्दी पर हाथ,बर्दाश्त नहीं…
कई यूजर्स ने लिखा—ड्यूटी पर तैनात जवान पर हाथ उठाना सीधा अपराध है,कुछ ने सख्त कार्रवाई की मांग की,तर्क दिया गया कि अगर नियम तोड़े गए थे तो युवक को शांत रहना चाहिए था।
दूसरा पक्षः‘पहला हाथ किसने उठाया?
वीडियो क्लिप के हवाले से सवाल उठाए गए कि अगर नगर सैनिक ने पहले हाथ उठाया,तो वह भी अनुचित है,कुछ लोगों ने इसे ‘अधिकार का अतिरेक’ बताया,कई कमेंट्स में कहा गया कि चालान काटा जाता,तो विवाद ही नहीं होता।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply