Breaking News

अंबिकापुर@वंशावली अपडेट और मेडिकल सीट सेट ? एहसान अहमद-अरमान अहमद मामले ने सिस्टम की उड़ाई नींद

Share

  • दस्तावेजों का खेल या नियमों का मेल? आरोपों ने आरक्षण और एडमिशन प्रक्रिया पर खड़े किए तीखे सवाल
  • पिता बदला या फाइलें फिसली? एहसान अहमद-अरमान अहमद मामले में जांच की मांग तेज…
  • मेडिकल सीट या दस्तावेजों का खेल? शिकायत ने खोल दी सिस्टम की परतें
  • कागज जीते या मेरिट हारी? कांकेर मेडिकल एडमिशन पर उठे बड़े सवाल
  • रिकॉर्ड में दो पहचान! अभिषेक तिवारी की शिकायत से प्रशासनिक सिस्टम कटघरे में…
  • आरक्षण की राह या दस्तावेजों की चाह? मेडिकल प्रवेश पर बड़ा विवाद
  • वंशावली से लेकर एडमिशन तक…फाइलों की कहानी पर व्यंग्यात्मक एक्सपोज
  • मुहरें तेज,जांच सुस्त? मेडिकल एडमिशन मामले में प्रशासन पर सवाल
  • नाम बदला या नियम झुके? दस्तावेजों को लेकर उठी जांच की मांग
  • शिकायत बनी सुर्खी — मेडिकल सीट पर ‘कागजी सर्जरी’ के आरोप

-न्यूज डेस्क-
अंबिकापुर,07 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ की शांत फाइलों के बीच एक ऐसा मामला सुर्खियों में आने की कोशिश कर रहा है, जो अगर सच निकला तो यह सिर्फ एक छात्र का नहीं,बल्कि पूरी दस्तावेज व्यवस्था का ‘मेडिकल टेस्ट’बन जाएगा,आरोप हैं कि एक मेडिकल प्रवेश के पीछे कागजों की ऐसी कहानी लिखी गई,जिसमें रिश्ते भी बदल गए और पहचान भी —और सिस्टम शायद आंखें मूंदे बैठा रहा,अब सवाल यह है कि यह सिर्फ संयोग है या फिर ‘डॉक्यूमेंट इंजीनियरिंग’की कोई नई तकनीक? बता दे की छत्तीसगढ़ में मेडिकल एडमिशन से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है,जिसने सरकारी फाइलों की सच्चाई पर व्यंग्य का आईना लगा दिया है,शिकायतकर्ताओं का दावा है कि एहसान अहमद और उनके पुत्र अरमान अहमद से जुड़े दस्तावेजों में ऐसे बदलाव हुए,जिन्हें देखकर आम आदमी यही पूछ रहा है…क्या अब सरकारी रिकॉर्ड भी ‘एडिट मोड’ में चल रहे हैं? यह स्पष्ट है कि आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही होगी,लेकिन जो सवाल उठ रहे हैं, वे सिस्टम की सुस्ती और मुहरों की ताकत दोनों को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
निवास प्रमाण-पत्रः नया पता,नई पहचान और सिस्टम की पुरानी आदत
शिकायत के अनुसार मूल निवास बिहार होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में निवास प्रमाण-पत्र तैयार हुआ,अब सवाल यह है—क्या सत्यापन सिर्फ कागज देखने तक सीमित रह गया है?आम नागरिक से बिजली बिल,पानी बिल और पड़ोसी की गवाही तक मांगी जाती है,लेकिन यहां आरोप है कि सब कुछ इतनी आसानी से हो गया जैसे सिस्टम ने आंखों पर पट्टी बांध रखी हो।
अरमान अहमद का मेडिकल एडमिशन—मेहनत की जीत या दस्तावेजों की स्पीड?-
आरोपों के मुताबिक,इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अरमान अहमद को नीट-2022 काउंसलिंग के जरिए कांकेर मेडिकल कॉलेज में ओबीसी श्रेणी में प्रवेश मिला,मेडिकल सीट लाखों छात्रों के सपनों का मंच होती है, ऐसे में अगर आरोप सही निकले,तो यह सिर्फ एक एडमिशन नहीं बल्कि उन छात्रों के साथ अन्याय माना जाएगा जो नियमों पर भरोसा करते हैं,व्यंग्यात्मक सवाल यही है क्या अब मेरिट लिस्ट से ज्यादा ताकत ‘डॉक्यूमेंट लिस्ट’ की हो गई है?
दस्तावेजों का खेल या सिस्टम की चुप्पी? आरोपों ने मेडिकल एडमिशन पर खड़े किए बड़े सवाल
छत्तीसगढ़ में मेडिकल एडमिशन से जुड़ा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है,इस पूरे मामले को लेकर अभिषेक तिवारी द्वारा की गई शिकायत ने प्रशासनिक फाइलों की नींद उड़ा दी है,शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि एहसान अहमद और उनके पुत्र अरमान अहमद से जुड़े कुछ दस्तावेजों में कथित बदलाव हुए,जिनके आधार पर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया गया, हालांकि अभी तक किसी जांच एजेंसी ने आरोपों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सवाल इतने तीखे हैं कि सिस्टम की भूमिका भी अब चर्चा के केंद्र में आ गई है।
पिता कौन? मनीर अहमद या सलीम-फाइलों की कहानी अलग-अलग क्यों ?
शिकायत के अनुसार,बिहार के रिकॉर्ड में एहसान अहमद के पिता का नाम मनीर अहमद बताया जाता है, जबकि छत्तीसगढ़ के कुछ दस्तावेजों में कथित तौर पर पिता का नाम सलीम दर्शाया गया, व्यंग्य यही है कि आम नागरिक अपने नाम की एक स्पेलिंग सुधारने के लिए महीनों सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटता है,लेकिन यहां आरोप है कि पूरा पारिवारिक इतिहास ही अपडेट हो गया और सिस्टम शायद छुट्टी पर चला गया,क्या सरकारी फाइलें अब सोशल मीडिया प्रोफाइल बन गई हैं, जहां रिश्ते भी एडिट और पहचान भी रीसेट हो जाती है?
जाति प्रमाण-पत्रः नियम किताबों में सख्त,फाइलों में नरम?
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्थानीय निवासी सलीम (पिता-गुलबहार) के रिकॉर्ड के आधार पर कथित तौर पर ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र हासिल किया गया,अगर यह जांच में सही साबित होता है,तो यह सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं बल्कि पूरी प्रक्रिया की परीक्षा बन जाएगी, व्यंग्य में कहें तो लगता है जैसे नियम सिर्फ नोटिस बोर्ड पर सख्त हैं,लेकिन फाइलों में आते-आते मुलायम हो जाते हैं।
सिस्टम की भूमिकाः जांचकर्ता या मूक दर्शक?
इस पूरे मामले में शिकायतकर्ताओं ने कई स्तरों पर जांच की मांग की है,जाति प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अधिकारी,निवास प्रमाण-पत्र सत्यापन करने वाले कर्मचारी,मेडिकल काउंसलिंग अथॉरिटी और कॉलेज प्रशासन, अगर हर स्तर पर दस्तावेज पास हुए, तो या तो सिस्टम बेहद भरोसेमंद है…या फिर बेहद भरोसे में, व्यंग्य में कहें तो सरकारी मुहरें शायद इतनी व्यस्त हो गई हैं कि सवाल पूछने का समय ही नहीं बचा।
डॉक्टर बनने से पहले दस्तावेजों का इलाज जरूरी
फिलहाल यह मामला आरोपों और शिकायतों के दायरे में है, अंतिम सच्चाई जांच से ही सामने आएगी,लेकिन इतना तय है कि अगर कागजों से पहचान बदलने लगे,तो नियम सिर्फ किताबों में रह जाएंगे,जब फाइलें दौड़ने लगें और जांच सो जाए, तो मेडिकल सीट भी व्यंग्य बन जाती है।
अभिषेक तिवारी की शिकायत ‘फाइलों में दो पिता कैसे?
शिकायतकर्ता अभिषेक तिवारी का दावा है कि बिहार के रिकॉर्ड में जहां पिता का नाम मनीर अहमद बताया जाता है,वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ दस्तावेजों में कथित तौर पर सलीम नाम सामने आता है,व्यंग्यात्मक अंदाज में लोग पूछ रहे हैं क्या सरकारी रिकॉर्ड अब मोबाइल ऐप की तरह हो गए हैं,जहां रिश्ते भी अपडेट और पहचान भी एडिट हो जाती है?
जाति प्रमाण-पत्र पर सवाल नियम सख्त या मुहरें तेज?
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्थानीय निवासी सलीम (पिता-गुलबहार) के दस्तावेजों के आधार पर कथित तौर पर ओबीसी जाति प्रमाण-पत्र हासिल किया गया, अगर यह जांच में सही पाया जाता है,तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं रहेगा— बल्कि आरक्षण प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन दोनों पर बड़ा सवाल बन जाएगा,व्यंग्य में कहें तो नियम किताबों में सख्त हैं,लेकिन फाइलों में आते-आते शायद नरम पड़ जाते हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply