अंबिकापुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)। रुपए लेन-देन की बात पर भाई व भतीजे ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव ग्राम टपरकेला थाना दरिमा का रहने वाला है। वह अपने भतीजा त्रिपुरारी से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। 13 जून की दोपहर करीब 3 बजे शिवप्रसाद का भाई रघुवर यादव व भतीजा त्रिपुरारी यादव मैनपाट से उसके घर आए और त्रिपुरारी द्वारा दिए गए रुपए की मांग करने लगे। शिवप्रसाद ने 50 हजार रुपए वापस कर दिए। इसके बाद भतीजा उससे 50 हजार रुपए और ब्याज मांगने लगा। शिवप्रसाद ने कहा कि रुपए लेते समय ब्याज की बात नहीं हुई थी। मैं ब्याज नहीं दे सकता। इस बात से नाराज होकर पिता-पुत्र ने शिवप्रसाद की पिटाई कर दी। वह अपने भाई व भतीजे के खिलाफ दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस माले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur