Breaking News

अंबिकापुर @ रुपए की लेनदेन की बात पर भतीजे ने पिता के साथ मिलकर की चाचा की पिटाई

Share


  • अंबिकापुर,14 जून 2025 (घटती-घटना)। रुपए लेन-देन की बात पर भाई व भतीजे ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। पीडि़त युवक ने मामले की रिपोर्ट दरिमा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस पिता-पुत्र के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
    जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद यादव पिता बलराम यादव ग्राम टपरकेला थाना दरिमा का रहने वाला है। वह अपने भतीजा त्रिपुरारी से 50 हजार रुपए उधार लिए थे। 13 जून की दोपहर करीब 3 बजे शिवप्रसाद का भाई रघुवर यादव व भतीजा त्रिपुरारी यादव मैनपाट से उसके घर आए और त्रिपुरारी द्वारा दिए गए रुपए की मांग करने लगे। शिवप्रसाद ने 50 हजार रुपए वापस कर दिए। इसके बाद भतीजा उससे 50 हजार रुपए और ब्याज मांगने लगा। शिवप्रसाद ने कहा कि रुपए लेते समय ब्याज की बात नहीं हुई थी। मैं ब्याज नहीं दे सकता। इस बात से नाराज होकर पिता-पुत्र ने शिवप्रसाद की पिटाई कर दी। वह अपने भाई व भतीजे के खिलाफ दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस माले की जांच शुरू कर दी है।

Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply