Breaking News

सूरजपुर,@नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Share


सूरजपुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। ग्राम बटई चौकी रेवटी निवासी रामजतन सिंह ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में इसकी पुत्री का तेन्दुपाा प्रबंधक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अदुल रहीम के द्वारा कई किस्तों में 3 लाख रूपये नगद लिया गया, काफी समय बीत जाने के बाद भी पुत्री की नौकरी नहीं लगा और न ही पैसा वापस किया। अदुल रहीम के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने धोखाधड़ी के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। चौकी रेवटी पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान चलगली में घेराबंदी कर आरोपी अदुल रहीम पिता अदुल अजीज उम्र 47 वर्ष ग्राम मानी, थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने नौकरी लगाने के नाम धोखाधड़ी कर रकम लेना और 2 लाख 45 हजार रूपये को एक अन्य व्यक्ति को देना बताया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वहीं एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह,एएसआई ज्ञानचंद, प्रधान आरक्षक शरद सिंह,शिव राजवाड़े,आरक्षक बिरन सिंह व राजू मरकाम सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply