सूरजपुर,25 मई 2025 (घटती-घटना)। ग्राम बटई चौकी रेवटी निवासी रामजतन सिंह ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में इसकी पुत्री का तेन्दुपाा प्रबंधक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अदुल रहीम के द्वारा कई किस्तों में 3 लाख रूपये नगद लिया गया, काफी समय बीत जाने के बाद भी पुत्री की नौकरी नहीं लगा और न ही पैसा वापस किया। अदुल रहीम के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने धोखाधड़ी के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। चौकी रेवटी पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान चलगली में घेराबंदी कर आरोपी अदुल रहीम पिता अदुल अजीज उम्र 47 वर्ष ग्राम मानी, थाना प्रतापपुर को पकड़ा। पूछताछ पर उसने नौकरी लगाने के नाम धोखाधड़ी कर रकम लेना और 2 लाख 45 हजार रूपये को एक अन्य व्यक्ति को देना बताया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है वहीं एक अन्य फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर सौरभ उईके के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रेवटी कृष्णा सिंह,एएसआई ज्ञानचंद, प्रधान आरक्षक शरद सिंह,शिव राजवाड़े,आरक्षक बिरन सिंह व राजू मरकाम सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur