Breaking News

अंबिकापुर@नशीले इंजेक्शन केसाथ दो आरोपी गिरफ्

Share


अंबिकापुर,28 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बनारस रोड में एक युवक हाथ में झोला लेकर खड़ा था। संदिग्ध लगने पर पेट्रोलिंग पर निगली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली तो &8 नग नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी तरुण सरदार पिता किशोर सरदार उम्र 21 वर्ष निवासी डिगमा ढालीपारा थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में गोधनपुर के पास संदेही युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके पास रखे झोले की तलाशी ली तो 40 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी सतीश दास पिता महेश दास उम्र 19 वर्ष निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply