
अंबिकापुर,28 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर पुलिस ने दो अलग-अलग मामले में नशीले इंजेक्शन के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार को बनारस रोड में एक युवक हाथ में झोला लेकर खड़ा था। संदिग्ध लगने पर पेट्रोलिंग पर निगली पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर झोले की तलाशी ली तो &8 नग नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी तरुण सरदार पिता किशोर सरदार उम्र 21 वर्ष निवासी डिगमा ढालीपारा थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में गोधनपुर के पास संदेही युवक को हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके पास रखे झोले की तलाशी ली तो 40 नग प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी सतीश दास पिता महेश दास उम्र 19 वर्ष निवासी गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur