Breaking News

अंबिकापुर@पूरे दिन छाए रहे बादल,उदयपुर क्षेत्र में हुई बारिश व ओलावृष्टि

Share


  • अंबिकापुर,29 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पिछले दो दिनों से सरगुजा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी अंबिकापुर में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं उदयपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई है
    सरगुजा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा राहा है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान लगभग 42 डिग्री के करीब पहुंच गया था। इसी बीच रविवार से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान गिरकर &6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सोमवार की बात करें तो सुबह लगभग 11 बजे तक धूप देखी गई। इसके बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल व हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं शाम को सरगुजा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। वहीं उदयपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply