अंबिकापुर,29 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। पिछले दो दिनों से सरगुजा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को भी अंबिकापुर में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं उदयपुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई है
सरगुजा में पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा राहा है। पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान लगभग 42 डिग्री के करीब पहुंच गया था। इसी बीच रविवार से एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। आसमान में बादल छाए रहने व तेज हवा चलने से अधिकतम तापमान गिरकर &6 डिग्री पहुंच गया है। वहीं सोमवार की बात करें तो सुबह लगभग 11 बजे तक धूप देखी गई। इसके बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने बादल व हवा चलने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं शाम को सरगुजा जिले के कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि हुई है। वहीं उदयपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur