अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिल्ली में गतका खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला गतका संघ से शासकीय कन्या उमा विद्यालय अंबिकापुर पढऩे वाली निशा टोप्पो का चयन हुआ है। निशा टोप्पो सरगुजा के ग्रामीण अंचल से निकल कर आज देश की राजधानी दिल्ली में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में खिलाडिय़ों के लिए गतका खेल एक अच्छा अवसर है। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में गतका खेल का सम्पूर्ण संसाधन उपलध है। जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur