Breaking News

अम्बिकापुर,@निशा टोप्पो का राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिल्ली के लिए हुआ चयन

Share

अम्बिकापुर,23 अप्रैल 2025 (घटती-घटना)। 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिल्ली में गतका खेल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सरगुजा जिला गतका संघ से शासकीय कन्या उमा विद्यालय अंबिकापुर पढऩे वाली निशा टोप्पो का चयन हुआ है। निशा टोप्पो सरगुजा के ग्रामीण अंचल से निकल कर आज देश की राजधानी दिल्ली में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी। कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिला में खिलाडिय़ों के लिए गतका खेल एक अच्छा अवसर है। अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में गतका खेल का सम्पूर्ण संसाधन उपलध है। जहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply