अंबिकापुर,10 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडवीया से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। छाीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तथा टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे युवा आयोग के कार्यों से उन्हें अवगत कराया तथा केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में छाीसगढ़ की भी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित हो, ऐसा आग्रह किया। डॉ. मांडवीया ने फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियानों में छाीसगढ़ की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा तथा माई भारत पोर्टल में 3,30,000 रजिस्ट्रेशन छाीसगढ़ से होने पर बधाई भी दी तथा आगामी कार्यक्रम यूथ पार्लियामेंट में छाीसगढ़ की युवाओं की भागीदारी कैसे अधिक से अधिक हो यह सुनिश्चित करने को कहा। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने उन्हें यह विश्वास दिलाया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपके द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों में छाीसगढ़ के युवा बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे और एक नए भारत विकसित भारत की ओर हम सब आगे बढ़ेंगे। तोमर ने केंद्रीय मंत्री डॉ मांडवीया से छाीसगढ़ से भेजे गए स्टेडियम, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कई प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द स्वीकृति करने की सहमति दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur