Breaking News

अंबिकापुर@छाीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष ने केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री से की मुलाकात

Share


अंबिकापुर,10 मार्च 2025 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडवीया से दिल्ली में सौजन्य मुलाकात की। छाीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में तथा टंकराम वर्मा के मार्गदर्शन में चल रहे युवा आयोग के कार्यों से उन्हें अवगत कराया तथा केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में छाीसगढ़ की भी भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित हो, ऐसा आग्रह किया। डॉ. मांडवीया ने फिट इंडिया, खेलो इंडिया अभियानों में छाीसगढ़ की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा तथा माई भारत पोर्टल में 3,30,000 रजिस्ट्रेशन छाीसगढ़ से होने पर बधाई भी दी तथा आगामी कार्यक्रम यूथ पार्लियामेंट में छाीसगढ़ की युवाओं की भागीदारी कैसे अधिक से अधिक हो यह सुनिश्चित करने को कहा। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने उन्हें यह विश्वास दिलाया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपके द्वारा चलाए जा रहे समस्त कार्यक्रमों में छाीसगढ़ के युवा बढ़-चढकर हिस्सा लेंगे और एक नए भारत विकसित भारत की ओर हम सब आगे बढ़ेंगे। तोमर ने केंद्रीय मंत्री डॉ मांडवीया से छाीसगढ़ से भेजे गए स्टेडियम, मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कई प्रस्तावों से उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने जल्द से जल्द स्वीकृति करने की सहमति दी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply