Breaking News

जगदलपुर@ हाथी,घोड़े और ऊंट के साथ निकलाराजा कमलचंद भंजदेव का शाही बारात

Share

जगदलपुर,22 फरवरी 2025 (ए)। बस्तर राजपरिवार ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनते हुए बस्तर स्टेट के राजा कमलचंद भंजदेव के विवाह समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन 107 वर्षों के बाद बस्तर राजमहल परिसर में संपन्न हुआ। कमलचंद भंजदेव का विवाह सतना के नागौद की राजकुमारी भुवनेश्वरी देवी के साथ हुआ है। शुक्रवार की शाम विशेष चार्टर्ड विमान से महाराजा कमलचंद भंजदेव अपनी नवविवाहित महारानी भुवनेश्वरी देवी के साथ जगदलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से शाही बग्गी में सवार होकर राजमहल तक का सफर तय किया गया, जहां पूरे शहर ने उनका भव्य स्वागत किया। शाही बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट शामिल थे,जबकि आदिवासी पारंपरिक नृत्य करते हुए बारात में झूमते नजर आए। इस मौके पर राजमहल में दो सिंहासन भी सजाए गए, जहां देशभर के विभिन्न राजघरानों के अतिथियों के लिए विशेष दावत आयोजित की गई। महाराजा कमलचंद भंजदेव ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का धन्यवाद किया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply