Breaking News

अंबिकापुर,@निलंबन के बाद हुई बहाली,फिर से सरगुजा में ही पदस्थ हुए हेमंत उपाध्याय

Share


अंबिकापुर,14 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए हेमंत उपाध्याय को प्रभारी संयुक्त संचालक, सरगुजा नियुक्त किया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ प्रभारी संयुक्त संचालक संजय गुप्ता को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर भेज दिया गया है।
बता दें हेमंत उपाध्याय को निलंबित व प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) अंबिकापुर, सरगुजा को निलंबन से बहाल करते हुए, प्रतिनियुक्ति पर, उप संचालक, एससीईआरटी रायपुर में पदस्थ किया गया था। लेकिन राज्य शासन द्वारा एक नए आदेश के बाद हेमंत उपाध्याय (मूल पद उप संचालक) का एससीईआरटी रायपुर में किए गए स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए, प्रभारी संयुक्त संचालक, सरगुजा में पदस्थ किया गया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply