
अंबिकापुर,14 नवम्बर 2024 (घटती-घटना)। छाीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए हेमंत उपाध्याय को प्रभारी संयुक्त संचालक, सरगुजा नियुक्त किया है। वहीं सरगुजा में पदस्थ प्रभारी संयुक्त संचालक संजय गुप्ता को लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर भेज दिया गया है।
बता दें हेमंत उपाध्याय को निलंबित व प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) अंबिकापुर, सरगुजा को निलंबन से बहाल करते हुए, प्रतिनियुक्ति पर, उप संचालक, एससीईआरटी रायपुर में पदस्थ किया गया था। लेकिन राज्य शासन द्वारा एक नए आदेश के बाद हेमंत उपाध्याय (मूल पद उप संचालक) का एससीईआरटी रायपुर में किए गए स्थानांतरण आदेश को निरस्त करते हुए, प्रभारी संयुक्त संचालक, सरगुजा में पदस्थ किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur