10 वर्षीय नाबालिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनपुर,19 मई 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के 19 चौकी अंतर्गत ग्राम कुंडली धरापारा में 18 में दिन शनिवार के दोपहर कुरकुरे खाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया। डाट के डर से बड़े भाई ने घर के पास रतनजोत पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कुन्नी पुलीस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपूर्द किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष का अपने छोटे भाई के साथ कुरकुरे खाने को लेकर विवाद हुआ बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ भी मारा। छोटे भाई द्वारा माता-पिता से शिकायत किए जाने तथा डाट के डर से नाबालिक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना उपरांत कुन्नी पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची और शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शाम होने के कारण रविवार को सव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur