Breaking News

लखनपुर,@कुरकुरे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद

Share


10 वर्षीय नाबालिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनपुर,19 मई 2024 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के 19 चौकी अंतर्गत ग्राम कुंडली धरापारा में 18 में दिन शनिवार के दोपहर कुरकुरे खाने को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ मार दिया। डाट के डर से बड़े भाई ने घर के पास रतनजोत पेड़ में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली कुन्नी पुलीस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपूर्द किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रोहित सिंह पिता धर्मेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष का अपने छोटे भाई के साथ कुरकुरे खाने को लेकर विवाद हुआ बड़े भाई ने छोटे भाई को थप्पड़ भी मारा। छोटे भाई द्वारा माता-पिता से शिकायत किए जाने तथा डाट के डर से नाबालिक बालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना उपरांत कुन्नी पुलिस घटनास्थल के पास पहुंची और शव को कजे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शाम होने के कारण रविवार को सव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। साथ ही मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply