Breaking News

अंबिकापुर@कंपनी बाजार से बाइक चोरी,जुर्म दर्ज

Share


अंबिकापुर, 04 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के कंपनी बाजार से एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी है। बाइक मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विश्रामसागर गुप्ता गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर का रहने वाला है। वह 31 दिसंबर को बाइक क्रमांक सीजी 15 सीडल्यू 2393 से सजी खरीदने पत्नी के साथ कंपनी बाजार गया था। वह बाइक को कलेक्टर बंगला के सामने खड़ा किया था। सजी खरीदकर वापस आया तो उसकी बाइक नहंी थी। अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधेड़ महिला की गला काटकर हत्या,


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply