अंबिकापुर, 04 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। शहर के कंपनी बाजार से एक व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोर ने पार कर दी है। बाइक मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार विश्रामसागर गुप्ता गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर का रहने वाला है। वह 31 दिसंबर को बाइक क्रमांक सीजी 15 सीडल्यू 2393 से सजी खरीदने पत्नी के साथ कंपनी बाजार गया था। वह बाइक को कलेक्टर बंगला के सामने खड़ा किया था। सजी खरीदकर वापस आया तो उसकी बाइक नहंी थी। अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधेड़ महिला की गला काटकर हत्या,
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur