Breaking News

मुंबई/हैदराबाद@मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा

Share


4 पर एफआईआर,यूथ कांग्रेस बोली-बीजेपी के कहने पर नेताओं के अकाउंट सस्पेंड किए

मुंबई/हैदराबाद,21 नवम्बर 2026। हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया था।
हैदराबाद में प्रदर्शनकारी मेटा ऑफिस के अंदर घुस गए और वहां तोड़फोड़ की। मुंबई में प्रदर्शन के दौरान बिल्डिंग के शीशे पर ‘आरएसएस का बेटा मेटा’ लिखा गया। वहीं, गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस के मेन गेट पर ताला लगा दिया। यूथ कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिए थे। संगठन ने मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। उसका कहना है कि अगर इस दौरान विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स के अकाउंट पर लगी पाबंदियां नहीं हटाई गईं तो देशभर में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किए जाएंगे।
मुंबई में प्रदर्शन के दौरान शीशे पर लिखा नारा
मुंबई के बीकेसी स्थित वर्ल्ड वन बिल्डिंग में 20 नवंबर को शाम करीब 5ः40 बजे 20 से 25 लोग इकट्ठा हुए थे। एफआईआर के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान लाल फूलों वाली ड्रेस पहनी एक महिला ने बिल्डिंग के शीशे पर ‘आरएसएस का बेटा मेटा’ लिखा। इससे शीशे को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने जिन चार लोगों को नामजद किया है, उनमें जीना सबरीन,नेशनल यूथ कांग्रेस सचिव पवन मजेठिया,निखिल रुपारेल और जाफर शामिल हैं। इसके अलावा 15 से 20 अज्ञात महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223,महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की धारा 37(3) और 135 और महाराष्ट्र प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट,1995 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया है।
हैदराबाद में 21 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए
तेलंगाना यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जक्किडी शिव चरण रेड्डी के नेतृत्व में कार्यकर्ता हैदराबाद स्थित मेटा ऑफिस पहुंचे थे। सामने आए वीडियो में प्रदर्शनकारी ऑफिस के गलियारों और कैफेटेरिया में दिखाई दिए। पुलिस ने 20 से 21 प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लिया था। करीब तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@नीट पेपर लीक मामले में 14 आरोपियों पर आरोप तय,25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

Share नई दिल्ली,21 नवम्बर 2026। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट ट्रैक …

Leave a Reply