आधुनिक सफाई मशीन से चमकने लगे अस्पताल के फर्श, मरीजों और परिजनों को बेहतर स्वच्छता की उम्मीद;सरकारी अस्पताल की व्यवस्था में दिखी सकारात्मक पहल
-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,21 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सरकारी अस्पतालों में बेहतर उपचार सुविधाओं के साथ स्वच्छ और संक्रमणमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना भी स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, इसी दिशा में मनेंद्रगढ़ के शासकीय अस्पताल में आधुनिक सफाई मशीन की उपलब्धता के बाद सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की पहल शुरू हुई है,मशीन के जरिए अस्पताल परिसर के फर्श की सफाई किए जाने से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था में बदलाव की उम्मीद जगी है, अस्पताल में आधुनिक मशीन से फर्श की सफाई का दृश्य मरीजों और उनके परिजनों का ध्यान आकर्षित कर रहा है, मशीन के माध्यम से सफाई होने से बड़े परिसर में फर्श को व्यवस्थित तरीके से साफ करना आसान होगा, पारंपरिक सफाई पद्धति की तुलना में इस व्यवस्था से सफाई कार्य को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने में मदद मिल सकती है।
मरीजों की आवाजाही के बीच स्वच्छता की चुनौती- शासकीय अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज,उनके परिजन और स्वास्थ्यकर्मी आते-जाते हैं। ऐसे में अस्पताल के गलियारों, वार्डों और अन्य सार्वजनिक हिस्सों में साफ-सफाई बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं है,विशेषकर अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर स्वच्छता का सीधा संबंध मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा होता है,नई मशीन उपलब्ध होने से सफाई कर्मचारियों को भी काम में सुविधा मिलने की उम्मीद है,इससे अस्पताल परिसर को नियमित रूप से साफ रखने और स्वच्छता व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिल सकती है।
सरकारी अस्पताल की छवि बदलने की दिशा में पहल-आमतौर पर सरकारी अस्पतालों की सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठते रहे हैं,ऐसे में मनेंद्रगढ़ के शासकीय अस्पताल में आधुनिक सफाई मशीन का उपयोग एक सकारात्मक पहल के रूप में सामने आया है,निजी अस्पतालों जैसी व्यवस्थित स्वच्छता का अनुभव सरकारी अस्पताल में भी मिले, तो इससे मरीजों और उनके परिजनों का भरोसा बढ़ेगा, हालांकि मशीन की उपलब्धता के साथ उसका नियमित उपयोग,रखरखाव और सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी भी जरूरी होगी,अस्पताल प्रबंधन के सामने अब चुनौती इस पहल को केवल शुरुआत तक सीमित न रखकर नियमित व्यवस्था का हिस्सा बनाने की है, कुल मिलाकर, बेहतर उपचार के साथ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में मनेंद्रगढ़ शासकीय अस्पताल की यह पहल सराहनीय है,यदि आधुनिक मशीन का नियमित और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाता है,तो अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल सकता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur