Breaking News

अंबिकापुर@नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया,दुष्कर्म के आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Share


पीडि़ता गर्भवती, गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को सकुशल बरामदगी के बाद किया गिरफ्तार


-संवाददाता-
अंबिकापुर,04 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीडि़ता को सकुशल बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के दुष्कर्म से पीडि़ता गर्भवती हो गई है।
पुलिस के अनुसार, 16 फरवरी 2026 को नाबालिग अपने घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने तलाश की,लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने साइबर सेल से तकनीकी जानकारी जुटाई और टीम को पश्चिम बंगाल रवाना किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सुजाय मंडल (25), निवासी शिमूलदंगा,थाना शक्तिपुर, जिला मुर्शिदाबाद,पश्चिम बंगाल के कब्जे से पीडि़ता को बरामद किया। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ महामाया मंदिर में चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरजिला गिरोह के चार गिरफ्तार

Share नवरात्र में महिला के गले से उड़ाई थी 95 हजार रुपए की सोने की …

Leave a Reply