Breaking News

अंबिकापुर@तीनों 95-95-95 लक्ष्यों को हासिल कर सरगुजा बना छत्तीसगढ़ का पहला जिला

Share


एचआईवी एड्स नियंत्रण में सरगुजा की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि लगातार दूसरी बार मिला सुरक्षित श्रेणी का सम्मान
-संवाददाता-
अंबिकापुर,04 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) के अंतर्गत एचआईवी एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में सरगुजा जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित (साफ) श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही सरगुजा छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है,जिसने मॉडरेट श्रेणी में सुरक्षित स्थान हासिल किया है।
यह उपलब्धि जिले द्वारा एचआईवी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के निर्धारित तीनों 95-95-95 लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के परिणामस्वरूप हासिल हुई है। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा सरगुजा जिले को सुरक्षित श्रेणी में नामांकित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाण-पत्र कृषि एवं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा जिलाधीश, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नोडल अधिकारी को प्रदान किया गया।
यह सम्मान जिले में एचआईवी एड्स की रोकथाम, समय पर जांच, एंटीरेट्रोवायरल उपचार की उपलब्धता तथा वायरल लोड नियंत्रण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों और प्रभावी कार्यक्रम क्रियान्वयन का प्रमाण है।इस उपलब्धि में जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग,जिला एड्स नियंत्रण इकाई, स्वास्थ्यकर्मियों, कार्यक्रम प्रबंधकों तथा सहयोगी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी के समन्वित प्रयासों से सरगुजा जिले ने एचआईवी एड्स नियंत्रण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ सरगुजा ओलंपिक: खो-खो व तीरंदाजी में वाड्रफनगर का दबदबा

Share अर्जुन की तरह लक्ष्य पर रखें नजर, जीत निश्चित है’ – सरगुजा ओलंपिक के …

Leave a Reply